Kangana Ranaut ने किया खुलासा, क्या देश की पीएम बनना चाहती हैं कंगना रनौत? एक्ट्रेस ने दे दिया जवाब

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में बनी हैं। इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। हाल ही में कंगना रनौत तेलुगु मूवी ‘रजाकर’ के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचीं।

0
298

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में बनी हैं। इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। हाल ही में कंगना रनौत तेलुगु मूवी ‘रजाकर’ के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उनके मन में कभी देश की प्रधानमंत्री बनने का विचार आया? इस सवाल का उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

 

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने कहा, ‘अभी मैंने एक फिल्म की है जिसका नाम है इमरजेंसी। उसे देखने के बाद कोई नहीं चाहेगा कि मैं प्रधानमंत्री बनूं।’ इसके बाद वह जोर से हंसने लग जाती हैं। ‘इमरजेंसी’ कंगना रनौत की पहली सोलो डायरेक्टोरियल मूवी है, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया है। फिल्म से उनका लुक सामने आ चुका है। ये फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों दस्तक देगी।

ये भी पढ़े : Farmers Protest: राजधानी में धारा 144 लागू, दिल्ली मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, लगाए कड़े प्रतिबंध

प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं कंगना?
इन दोनों बॉलीवुड की क्वीन अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो जल्द ही रिलीज हो सकती है। अलग-अलग शेड्स के कैरेक्टर करने वाली कंगना इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। इमरजेंसी फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा है। फिल्म का निर्देशन भी कंगना ही कर रही हैं। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी और पुपुल जयकर भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दे सकते हैं।

अब हाल ही में कंगना रनोट अपकमिंग फिल्म Razakar: Silent Genocide Of Hyderabad के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस इवेंट में एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उनका देश की प्रधानमंत्री बनने के बारे में कोई प्लान है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी-अभी ‘इमरजेंसी’ नाम की एक फिल्म बनाई है। उस फिल्म को देखने के बाद कोई भी मुझे प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहेगा’।

ये भी पढ़े : Death Anniversary: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजली

इमरजेंसी के प्रोमो में दिखा था धाकड़ अंदाज
बीते साल जून में ‘इमरजेंसी’ का प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें इंदिरा गांधी बनीं कंगना रनोट का वॉइसओवर प्ले किया गया। कंगना रनोट ने बताया था कि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी भी गिरवी रखी थी। वह डेंगू से भी ग्रस्त हो गई थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग जारी रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here