Bollywood: दंगल की एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन, आमिर खान की छोटी बेटी ‘बबीता’ का निभाया था किरदार

फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही हैं। अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। इन्होने फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था।

0
525

न्यूज़लिंक हिंदी। फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही हैं। अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। इन्होने फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। वह 19 साल की थी। उनकी मौत की वजह उनकी पूरी बॉडी में फ्लूड जमा होना बताया जा रहा है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।

इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उसका उन पर साइड इफेक्ट हुआ और धीरे-धीरे उनके शरीर में फ्लूजड जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

ये भी पढ़े : chhattisgarh: पति ने छीना मोबाइल तो पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जानें पूरा मामला

आमिर खान की फिल्म से हुईं पॉपुलर
एक्ट्रेस 11 साल की उम्र में आमिर खान की फिल्म दंगल में बबिता फोगाट के रोल में नजर आई थीं। इस रोल में उन्हें खूब पसंद किया था। वे फिल्म के पॉपुलर गाने बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है में भी फीचर हुई थीं। फिल्म में बबिता फोगाट की युवावस्था का रोल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने प्ले किया था।

ये भी पढ़े : UP Police Exam: कानपुर में पेपर लिक करने की कोशिश में पकड़े गए दो ‘मुन्ना भाई’, दोनों को भेजा जेल, पूछताछ जारी

लाइमलाइट से रहती थीं दूर
एक्ट्रेस ने देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में काम किया था। उन्होंने आमिर खान समेत कई बड़े स्टार्स संग काम किया था। लेकिन इसके बाद भी वे लाइमलाइट से कोसो दूर रहती थीं। वे सोशल मीडिया पर भी थीं लेकिन नवंबर 2021 से वे एक्टिव नहीं थीं। एक्ट्रेस 19 साल की हो चुकी थीं और उनकी देन एंड नाऊ फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here