UP: हरिद्वार जा रहे श्रद्धालु से भरी बस में लगी आग, 35 लोग थे सवार, चालक की सूझबूझ से बची सबकी जान

ग्रामीणों ने शिवरात्रि पर हरिद्वार जाने के लिए एक निजी बस किराए पर ली थी। गांव से बुधवार की देर रात सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर हरिद्वार निकले थे। डीगरा-फीना मार्ग पर गांव वालीपुर के निकट अचानक शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई।

0
517

न्यूज़लिंक हिंदी। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव वालीपुर के निकट शिव भक्तों को लेकर हरिद्वार जा रही प्राइवेट बस में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। हालांकि श्रद्धालु बस से बाहर सुरक्षित निकल गए। गांव से बुधवार देर रात सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर हरिद्वार के लिए चले।

बस डींगरा फीना मार्ग पर रसूलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव वालीपुर के निकट पहुंची तो अचानक शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। बता दे कि धनौरा थानाक्षेत्र के गांव शेरपुर से ग्रामीणों ने शिवरात्रि पर हरिद्वार जाने के लिए एक निजी बस किराए पर ली थी। गांव से बुधवार की देर रात सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर हरिद्वार निकले थे। डीगरा-फीना मार्ग पर गांव वालीपुर के निकट अचानक शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई।

वहीं इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई। डींगरा व रसूलपुर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक ने सूझबूझ से काम लिया और तुरंत बस को सड़क किनारे लगा दिया। सुरक्षा के चलते यहां से गुजर रहे कांवड़ियों व राहगीरों को रोका गया। मौके पर दमकल टीम को भी बुला लिया गया। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान बस जलकर राख हो गई।

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस हरिद्वार जा रही थी। इसमें शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें : Yemen’s Houthi rebels: अदन की खाड़ी में जहाज पर हमले के बाद लगी आग, नौसेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here