Telangana: पहले रोजे के बाद मुफ्त हलीम खाने टूट पड़ी जनता, ट्रैफिक जाम, पुलिस को संभालने पड़े हालात

बता दे कि मुफ्त हलीम का एलान करने वाले रेस्तरां मालिक उस समय घबरा गया, जब भीड़ हद से ज्यादा बेकाबू होने लगी। प्रबंधकों को भीड़ से निपटने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

0
306

न्यूज़लिंक हिंदी। हैदराबाद में मुफ्त हलीम खाने को लेकर जनता बड़ी संख्या में एक रेस्तरां में पहुंची। बता दे कि मुफ्त हलीम का एलान करने वाले रेस्तरां मालिक उस समय घबरा गया, जब भीड़ हद से ज्यादा बेकाबू होने लगी। प्रबंधकों को भीड़ से निपटने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। सुरक्षाबलों ने पहले तो समझाने का प्रयास किया, लेकिन ये बात लाठीचार्ज तक जा पहुंची।

जानकारी अनुसार यह घटना मलकपेट के एक रेस्तरां की है। बता दें कि हलीम एक बेहद स्वादिष्ट स्टू है। इसे दाल, गेहूं, मसालों और मांस को मिलाकर तैयार किया जाता है और धीमी आंच पर घंटों तक पकाया जाता है जिससे यह गाढ़े पेस्ट में बदल जाता है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक रेस्तरां प्रबंधन ने रमजान के पहले दिन जनता को मुफ्त हलीम देने का फैसला लिया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को कम करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

अन्य वीडियो समाचार एजेंसी पीटीआई ने जारी की। इसमें सैकड़ों लोग मुफ्त हलीम की चाह में रेस्तरां के बाहर जमा हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर रेस्तरां की पहचान आजेबो के रूप में हुई है। खबरों के मुताबिक घटना आधी रात के बाद लगभग दो बजे की है।

मामला दर्ज किया जाएगा
मलकपेट के इंस्पेक्टर यू श्रीनिवास ने बताया कि यातायात बाधित करने के लिए रेस्तरां प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुफ्त ऑफर के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना देखते हुए रेस्तरां संचालकों ने अनुमति भी नहीं ली। इसलिए जनजीवन को प्रभावित करने के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :UP News: फिरोजाबाद की SDM घूंघट में पहुंचीं अस्‍पताल, अखि‍लेश यादव ने कही ये बड़ी बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here