लोकसभा चुनाव में सपा को झटका: सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल, बसपा के पूर्व प्रत्याशी ने भी थामा हाथ

माजवादी पार्टी को भी तगड़ा झटका लगा हैं। बता दे कि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।

0
291

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एक प एक झटका लग रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी को भी तगड़ा झटका लगा हैं। बता दे कि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद खास माने जाने वाले देवेंद्र सिंह यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी के राज्य मुख्यालय पर उन्होंने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की।

 विकसित भारत निर्माण का संकल्प पूर्ण हो रहा
इसके साथ ही लखनऊ कैंट विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी अनिल पांडेय, लखनऊ के सपा नेता संदीप पाल भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से विकसित भारत निर्माण का संकल्प पूर्ण हो रहा है।

80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमें जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हैं। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है।

ये भी पढ़ें : Muzaffarnagar: शिक्षक और सिपाही के बीच हुआ विवाद, नशे में एसएसपी आवास के सामने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here