न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने आखिरी गेंद पर मुल्तान सुल्तान्स को मात दे दी। चार बार फाइनल में जगह बनाने वाली मुल्तान सुल्तांस की टीम को इस साल भी ट्रॉफी नसीब नहीं हुई। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में टीम को लगातार तीन फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड दूसरी बार पीएसएल चैंपियन बनी है।

इफ्तिखार-उस्मान की मेहनत पर फिरा पानी
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान टीम को इफ्तिखार अहमद और उस्मान खान ने 159 रन के संघर्षपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। टीम के 14 रन पर 2 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसके बाद उस्मान खान ने 40 गेंदों में 57 रन की सूझबुझ भरी पारी खेलकर टीम को कुछ हद तक संभाला। उनकी इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। हालांकि, दूसरी तरफ से लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन अंत में इफ्तिखार अहमद ने 20 गेंदों में नाबाद 32 रन की तेज तर्रार पारी खेली। उनकी इस पारी में 3 चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। उनकी इस मेहनत पर पानी फिर गया।
तीसरी बार चैंपियन बनी टीम
इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम पाकिस्तान सुपर लीग की तीसरी बार विजेता बनी है. 2016 में टूर्नामेंट के ओपनिंग सीजन को भी इस्लामाबाद ने अपने किया था। इसके बाद 2018 में टीम चैंपियन बनी और अब फिर खिताब जीता है। तीन PSL ट्रॉफी जीतने वाली इस्लामाबाद इकलौती टीम है। लाहौर कलंदर्स ने दो बार PSL अपने नाम किया है। 2022 और 2023 में टीम चैंपियन बनी थी। वहीं, मुल्तान सुल्तान की टीम 2021 में खिताब जीती थी।
ये भी पढ़े : नीतीश कुमार आज जाएंगे दिल्ली, कल हो जाएगा सीटों का एलान, NDA गठबंधन के लिहाज से अगले दो दिन बेहद महत्वपूर्ण
जीत में चमके इमाद-गप्टिल
इस्लामाबाद की खिताबी जीत में इमाद वसीम और मार्टिन गप्टिल चमके, जिन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया। वसीम ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहले मुल्तान सुल्तान टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए मार्टिन गप्टिल ने शानदार 50 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा 22 गेंदों में 30 रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान ने खेली। वहीं, इमाद वसीम 19 रन बनाकर नाबाद रहे और हुनैन शाह ने जीता का चौका लगाया। हुनैन 1 गेंद में 4 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

