न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के वेलकम में कबीर नगर इलाके में दो मंजिला पुरानी पुरानी निर्माणाधीन इमारत गिर गई। उत्तर पूर्व डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि इमारत गिरने की सूचना सुबह करीब 2.16 बजे मिली। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल मौके पर NDRF की टीम भी मौजूद है।फिलहाल मौके पर NDRF की टीम भी मौजूद है।
#WATCH | Delhi: At around 2:16 am, a call was received regarding the collapse of a two-storey, old construction building in Kabir Nagar, Welcome. Two workers Arshad (30) and Tauhid (20) were declared dead at GTB Hospital while another worker Rehan (22) is critical and is being… pic.twitter.com/2Zjw6WmgMo
— ANI (@ANI) March 21, 2024
नॉर्थ ईस्ट डीसीपी जॉय तिर्की ने कहा कि उनके पास रात करीब 2 बजकर 16 पर एक फोन आया कि उक्त क्षेत्र में मकान ढह गया है। इसके बाद तीन घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां अरशद (30) और तौहीद (20) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंंभीर रूप से घायल रेहान (22) का इलाज जारी है।डीसीपी ने कहा कि इस मामले में लीगल एक्शन लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।
घटना के बारे में बात करते हुए नॉर्थ ईस्ट डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि अरशद और तौहीद को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य कर्मचारी रेहान की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है। स्टेशन अधिकारी अनूप ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “हमें एक इमारत ढहने की सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंची। मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए।”
घटनास्थल के सुबह के दृश्य भी सामने आए हैं जिनमें बचाव अधिकारियों की एक टीम को मलबा हटाते देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

