Delhi Building Collapse: दिल्‍ली के कबीर नगर में देर रात दो मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, एक बुरी तरह घायल

दिल्ली के वेलकम में कबीर नगर इलाके में दो मंजिला पुरानी पुरानी निर्माणाधीन इमारत गिर गई। उत्तर पूर्व डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि इमारत गिरने की सूचना सुबह करीब 2.16 बजे मिली। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई।

0
533

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के वेलकम में कबीर नगर इलाके में दो मंजिला पुरानी पुरानी निर्माणाधीन इमारत गिर गई। उत्तर पूर्व डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि इमारत गिरने की सूचना सुबह करीब 2.16 बजे मिली। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल मौके पर NDRF की टीम भी मौजूद है।फिलहाल मौके पर NDRF की टीम भी मौजूद है।

नॉर्थ ईस्‍ट डीसीपी जॉय तिर्की ने कहा कि उनके पास रात करीब 2 बजकर 16 पर एक फोन आया कि उक्‍त क्षेत्र में मकान ढह गया है। इसके बाद तीन घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्‍पताल ले जाया गया, जहां अरशद (30) और तौहीद (20) को डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंंभीर रूप से घायल रेहान (22) का इलाज जारी है।डीसीपी ने कहा कि इस मामले में लीगल एक्‍शन लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े : Nayak 2: अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की ‘नायक’ का बनेगा सीक्वल, Pathaan के डायरेक्टर Siddharth Anand को मिली जिम्मेदारी

घटना के बारे में बात करते हुए नॉर्थ ईस्ट डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि अरशद और तौहीद को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य कर्मचारी रेहान की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है। स्टेशन अधिकारी अनूप ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “हमें एक इमारत ढहने की सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंची। मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए।”

ये भी पढ़े : Delhi : अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली HC में दायर की नई याचिका, बोले- गिरफ्तार न करने के भरोसा मिले तो पेश होने को तैयार

घटनास्थल के सुबह के दृश्य भी सामने आए हैं जिनमें बचाव अधिकारियों की एक टीम को मलबा हटाते देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here