UP News: केजरीवाल पर ED के एक्‍शन को लेकर अखि‍लेश का बीजेपी पर हमला, बोले- ये गिरफ्तारी जनक्रांति को जन्म देगी

अखिलेश यादव ने आगे ल‍िखा, ''भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आने वाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ्तारी तो बस बहाना है।

0
273

न्यूज़लिंक हिंदी। द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल की ग‍िरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में ल‍िखा, “जो खुद हैं शिकस्त के ख़ौफ में कैद ‘वो’ क्या करेंगे किसी और को कैद।”

अखिलेश यादव ने आगे ल‍िखा, ”भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आने वाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ्तारी तो बस बहाना है। ये गिरफ्तारी एक नई जन-क्रांति को जन्म देगी।”

बता दे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को ईडी ने करीबन 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ने ये बड़ी कार्रवाई ऐसे समय में की है, जब आज ही दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी पर राहत देने से इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें : New Delhi Live: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हो रहा विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया, धारा 144 लागू

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here