MP : एक्सिस बैंक से करीब 80 लाख रुपये का हुआ गबन,बैंक के ब्रांच मैनेजर, कैशियर और सेल्स प्रबंधक के खिलाफ हुई शिकायत दर्ज

0
271

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्यप्रदेश के मंडला से एकबेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के एक्सिस बैंक से करीब 80 लाख रुपये गबन का मामला मुख्य रूप से सामने आया है। बैंक के ब्रांच मैनेजर, कैशियर और सेल्स प्रबंधक पर गबन करने का आरोप लगा है।

इन तीनों के खिलाफ एक्सिस बैंक की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात तक चली कार्रवाई के बाद एफआईआर दर्ज कर ली और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर गौरव तिवारी, कैशियर विवेक श्रीवास्तव और सेल्स प्रबंधक रोहित दुबे पर ये आरोप मुख्य रूप से लगे हैं। कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि एक्सिस बैंक के क्लस्टर हेड और वाइस प्रेसिडेंट रवि गौतम ने शनिवार को शिकायत देते हुए बताया कि 2 मई को एक्सिस बैंक की मंडला ब्रांच में नकदी का भौतिक निरीक्षण पूर्ण रूप से किया गया था।

जिसमें ब्रांच में करीब 80 लाख रुपये की रकम कम पाई गई। जिसके बाद पूछताछ की गई तो आरोपियों ने एक अन्य बैंक को 80 लाख का भुगतान होना बताया। लेकिन उक्त बैंक का कोई चेक एक्सिस बैंक में नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से की गई प्राथमिक जांच में उक्त तीनों आरोपियों के द्वारा 80 लाख रुपये का गबन पाए जाने पर कोतवाली थाने में शिकायत को मुख्य रूप से दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here