Ujjain : तीसरी मंजिल से लापता नाबालिग लड़की ने लगाई छलांग, 5 युवकों के साथ होटल में रुकी थी

0
412

न्यूज़लिंक हिंदी। उज्जैन में कार्तिक चौक स्थित मणिभद्र होटल की तीसरी मंजिल से रविवार को एक नाबालिग लड़की ने कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लड़की के परिजनों को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि नाबालिग लड़की इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र की रहने वाली है। लड़की बिना बताए अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में मुख्य रूप से दर्ज कराई थी।

वहीं उत्तर प्रदेश के पांच पंडितों को ये लड़की बस में मिली, लड़की पास वाली सीट पर बैठकर रो रही थी। तभी उन लड़कों ने उससे उसके बारे में पूछा तो वह आत्महत्या करने की बात कहने लगी। इसके बाद लड़कों ने उसको समझाया और उसे अपने साथ उज्जैन ले आए।

लड़कों ने फोन से लड़की की बात उसके परिजनों से भी कराई। परिजन ने लड़कों से कहा कि उनकी बेटी को उज्जैन के नानाखेड़ा लाल गेट के यहां छोड़ दें, हम उसे लेने आएंगे, लेकिन इसी बीच लड़की ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई है।

फिलहाल नाबालिग को इंदौर रेफर कर दिया गया है। जांच अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ‘पांचों लड़कों के बयान ले लिए गए हैं, वहीं अभी नाबालिग लड़की का बयान लेना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here