Kanpur Weather: एक्सपर्ट के अनुसार 35 साल बाद एक सप्ताह से लगातार पारा 45 के पार, पांच जून के बीच बूंदाबांदी के आसार

0
206

न्यूज़लिंक हिंदी। पश्चिमी विक्षोभ की आहट और तेज हवाओं के चलते पिछले 24 घंटे के बीच 1.4 डिग्री कम हुआ तापमान शुक्रवार को फिर से 48 डिग्री के पार पारा चला गया। मौसम विभाग के अनुसार, 35 साल बाद मई महीने में लगातार एक सप्ताह तक दिन का तापमान 45 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।

वर्ष 1988 में भी 26 मई से लेकर 31 मई तक दिन का पारा 45 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया था। मई महीने में पारा किसी दिन 46 डिग्री और किसी दिन 47 डिग्री तक गया है, लेकिन एक सप्ताह तक लगातार 45 डिग्री से ऊपर तापमान नहीं रहा है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम पारा 48.2 और न्यूनतम 30.4 डिग्री रहा।

पूरे प्रदेश में शुक्रवार को कानपुर और मथुरा एक जैसा तापमान रिकॉर्ड किया गया। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार दो जून तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल आ सकते हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। डॉ. पांडेय ने बताया कि दो जून को दोपहर बाद से पांच जून के बीच कहीं पर तेज हवा, कहीं धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी भी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं की सक्रियता बनी हुई है। इसका असर अगले एक सप्ताह के ईद-गिर्द नजर आएगा। इस बीच रात के समय तापमान बढ़ने की वजह से हवा में नमी की मात्रा पांच प्रतिशत कम होकर 16 प्रतिशत भी रिकॉर्ड की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here