Kanpur : प्रयागराज हाईवे पर बढ़ा टोल टैक्स , आज रात से लागू होगा टैक्स

0
171

न्यूज़लिंक हिंदी। एनएचएआइ को टोल टैक्स बढ़ाने की मुख्य रूप से अनुमति मुख्यालय से मिल गई है जो दो जून की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रभावी होगी। एनएचएआइ ने कानपुर-प्रयागराज हाईवे के बीच सर्वाधिक टोल बढ़ाया है।

जिसमें कार से जाने पर फतेहपुर के बड़ौरी टोल प्लाजा में 55 रुपये और कटोघन टोल प्लाजा में 40 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआइ को टोल टैक्स बढ़ाने की मुख्य अनुमति मुख्यालय से मिल गई है, जो दो जून की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रभावी होगी।

एनएचएआइ ने कानपुर-प्रयागराज हाईवे के बीच सर्वाधिक टोल बढ़ाया है, जिसमें कार से जाने पर फतेहपुर के बड़ौरी टोल प्लाजा में 55 रुपये और कटोघन टोल प्लाजा में 40 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

सबसे कम पांच रुपये टोल कानपुर देहात के बाराजोरी, अनंतराम, चमारी (उकासा) और उन्नाव-रायबरेली हाईवे के अकवाबाद टोल प्लाजा पर संयुक्त रूप से बढ़ाया गया है। एनएचएआइ ने कानपुर-प्रयागराज हाईवे के चकेरी से कौशांबी के कोखराज तक 145.066 किलोमीटर फोरलेन सड़क को सिक्सलेन करने का निर्णय लिया था।

वर्ष 2019 में निर्माण कार्य शुरू होने के बाद पांच साल से टोल टैक्स नहीं बढ़ाया था। अब एनएचएआइ ने कार से एक तरफ के सफर का टोल बड़ौरी प्लाजा में लगभग 78.57 प्रतिशत बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया है, जबकि 24 घंटे में वापसी पर 76.19 प्रतिशत बढ़ाकर 185 रुपये कर दिया है।

इसी तरह कटोघन में लगभग 72.73 प्रतिशत बढ़ाकर 95 रुपये, जबकि 24 घंटे में वापसी पर लगभग 70.59 प्रतिशत बढ़ाकर 145 रुपये कर दिया है। बस, ट्रक, टू एक्सल, थ्री-एक्सल, फोर-सिक्स एक्सल और सेवन एक्सल से अधिक भार वाले व्यावसायिक वाहनों की टोल दरें भी मुख्य रूप से बढ़ाई गईं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here