Kanpur : पोस्‍टमॉर्टम हाउस में अज्ञात शवों का लगा अंबार, पिछले तीन दिनों में 58 लाशें

0
281

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के कानपुर और उसके आसपास के जिलों में इतनी ज्यादा भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। कानपुर में बीते तीन दिनों 58 अज्ञात शव मिल चुके हैं।

पोस्टमॉर्टम हाउस में लाशों का अंबार लगा हुआ है। यहां क्षमता से कई गुना अधिक शव पहुंच रहे हैं। दुर्गंध और सड़ांध की वजह से यह असुरक्षित स्थान बन गया। शुक्रवार को दो डॉक्टरों की तबीयत बिगड़ने के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस में एक एसी और दो कूलर भी लगवाए गए हैं।

किसी की भी मौत का कारण हीट स्ट्रोक नहीं दर्शाया गया। अधिकांश मौत की वजह हार्ट अटैक और फेफड़ों की बीमारी बताई गई है। दरअसल अज्ञात शवों को 72 घंटे मर्च्यूरी में रखने का प्रावधान है ताकि उनकी शिनाख्त हो सके। बीते तीन दिनों के अंदर शहर के अलग-अलग स्थानों पर बड़ी संख्या में अज्ञात शव मिले हैं।

हालात यह हैं कि मर्च्यूरी में शव रखने की जगह नहीं है। आम दिनों में तीन से चार अज्ञात शव आते हैं, जिन्हें डीप फ्रीजर में मुख्य रूप से रखवा दिया जाता है, लेकिन भीषण गर्मी की वजह से अज्ञात शवों का आंकड़ा बढ़ गया है।

पोस्टमॉर्टम में अज्ञात शवों का ढेर लगा हुआ है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम में 43 अज्ञात शव थे। शनिवार को 72 घंटे पूरे होने पर इनमें से 11 शवों का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया। इसके साथ ही 26 अन्य ज्ञात शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ, कुल 37 शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया।

शनिवार को 8 और अज्ञात शव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। बीती रात तक पोस्टमॉर्टम में 40 शव रखे थे। इस बीच, कानपुर के नानाराव पार्क में 20 चमगादड़ों की मौत हो गई। शनिवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मॉर्निंग वॉक पर पंहुचे थे। उन्होंने देखा कि चमगादड़ों के शव पड़े हुए हैं। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंच कर, उनके शवों को जांच के लिए ले गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here