न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली-एनसीआर इ भरी बारिश की संभावना जताई हैं,पूरे उत्तर भारत में अब भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के दिन आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर इलाकों में गर्मी से राहत मिली है।
वहीं अब यहां मॉनसून का असर भी देखने को पूर्ण रूप से मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, कल एनसीआर के कई इलाकों में मॉनसून दस्तक दे सकता है। वहीं पूरे दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में भी कल बारिश की संभावना मुख्य रूप से जताई गई है।
राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में उमस भरे मौसम के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज दिन के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी है।
आईएमडी के सात दिवसीय अनुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में एक जुलाई तक बारिश का मौसम मुख्य रूप से बना रह सकता है। इस महीने के अंत तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है।

