न्यूज़लिंक हिंदी। एक दुखद घटना खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव में सन्दिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
क्षेत्र के बरौंडी गांव निवासी राममोहन की बेटी सिवानी का शव उसके घर के अंदर बल्ली से दुपट्टा के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। जब परिवार वाले सोकर उठे तो उन्होंने युवती का शव फंदे से लटकता हुआ देखा , यह देखकर बढ़ा ही कोहराम मच गया।
गुरुवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो बेटी का शव लटकता देख शोरगुल मचाने लगे। आसपास के लोगो की तुरंत ही भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लटक रहे शव को नीचे उतारा।एसओ देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ही भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई पूर्ण रूप से की जाएगी।
आगे ये भी पढ़ें : दिल्ली में बारिश के साथ बढ़ सकता है डेंगू का खतरा,अब तक 232 मामले किए गए दर्ज़

