न्यूज़लिंक हिंदी। आज के युग में ऐसी भी माँ जिसने परिवार में क्लेश के चलते अपने ही बच्चो की जान ले ली। ऐसे ही एक घटना औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर में एक महिला देवर से लड़ाई के बाद अपने चार छोटे-छोटे बच्चों को नहर पर लेकर पहुंची।
यहां दो बच्चों को नहर के पानी में डुबोकर मार दिया, जबकि अभी एक बच्चे की पुलिस नहर में तलाश कर रही है। वहीं, मां के कहर को देख एक बच्चा मौके से बचकर वहां से भाग गया। इससे उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
ये भी पढ़ें : Raebareli News : सन्दिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला, पढ़े पुरी ख़बर

