न्यूज़लिंक हिंदी। जानिए कैसे पेजर की तरह मोबाइल हैक करके धमाका किया जा सकता है, लेबनान और सीमावर्ती सीरिया के कुछ इलाकों में पेजर में सिलसिलेवार ब्लास्ट हुए।
वहीँ इस हादसे में कई लोगों की संयुक्त रूप से मौत भी हो चुकी है, वहीं, लगभग 4000 से अधिक लोग घायल भी बताए गए। मिली जानकारी के मुताबिक, पेजर्स को हैक कर ब्लास्ट भी किया गया। अब सवाल आता है कि पेजर्स होता क्या है, क्या पेजर्स की तरह मोबाइल को हैक किया जा सकता हैं।
पेजर एक ऐसा डिवाइस है, जिसकी मदद से मैसेज भेजने और रिसीव करने के लिए किया जाता है। यह अपने समय में काफी ज्यादा लोकप्रिय था। भारत समेत दुनियाभर में पहले यह काफी पॉपुलर भी था। खासकर डॉक्टर, बिजनेसमैन और इमरजेंसी सेवाओं के प्रोफेशनल्स के लिए इसका मुख्य रूप से इस्तेमाल करते थे।

