Hyundai ने अब त्योहारों पर अपनी इन कारों पर दे दी 80,000 तक की डिस्काउंट की घोषणा

0
138

न्यूज़लिंक हिंदी। अब त्योहारों का सीजन आ चुका है और इस सीजन में सभी कार निर्माता कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है, जिसके लिए उन्होंने ग्राहकों को आकर्षित करने लिए बारी डिस्काउंट की घोषणा भी की है।

Hyundai Motor India ने भी अपनी चुनिंदा कारों पर ऑफर्स की घोषणा भी की है, कंपनी ने जानकारी दी है कि इन ऑफर्स का फायदा 31 अक्टूबर 2024 तक उठाया जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि Hyundai की कौन सी कार पर क्या ऑफर्स और लाभ मिल रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार निर्माता अपनी कारों पर 80,000 रुपये तक का लाभ प्रदान कर रही है, कंपनी अपनी Hyundai Venue पर सबसे अधिक 80,000 रुपये तक की छूट भी दे रही है।

वहीँ पर जबकि Hyundai Grand i10 Nios पर 58,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, Hyundai i20 हैचबैक पर कंपनी 55,000 रुपये तक की छूट प्रदान कर रही है, वहीं Hyundai Exter पर 42,972 रुपये का मुख्य लाभ प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि “इस त्यौहारी सीजन में, HMIL ग्राहकों को खुशी, उत्साह और यादगार यादों से भरी यात्रा पर जाने के लिए मुख्य आमंत्रित करता है। हम हुंडई सुपर डिलाइट डेज़ अभियान शुरू करने के लिए रोमांचित भी हैं, जो इस त्यौहारी सीजन के दौरान हमारे ग्राहकों के साथ जुड़ने का एक बेहतरीन तरीका है। खासकर त्योहारों के दौरान जब नई कार खरीदना शुभ माना जाता है। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here