आज ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा, टूटे सारे रिकॉर्ड, जानिए

0
133

न्यूज़लिंक हिंदी। आज 7 अक्टूबर को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार पर जोर शोर से है।

ऐसा माना जा रहा है कि ये ट्रेलर शानदार स्टारकास्ट और दमदार एक्शन सीक्वेंस से भरपूर हिन्दी मसाला फिल्मों का बाप भी साबित होने वाला है। कहा जा रहा है कि ये ट्रेलर हिंदी फिल्म के इतिहास का अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर होने जा रहा है।

सिंघम अगेन’ दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में पटाखे फोड़ने और इस त्योहार का भरपूर लुत्फ उठाने आ रही है। फिल्म रिलीज से पहले ट्रेलर दिखाने की बारी है, जिसके लिए आज 7 अक्टूबर की तारीख तय भी की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर हिंदी फिल्म का सबसे लंबा ट्रेलर साबित होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये ट्रेलर करीब 4 मिनट 45 सेकंड का ही होगा, जिसमें एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी, ह्ययूमर सबकुछ होगा।इस एक्शन पैक्ड झलक में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ अपने सबसे धांसू अंदाज में नजर भी आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here