न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के सीसामऊ में एक मकान में अचानक से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में सनसनी भी फैल गई। मकान से उठते धुएं के गुबार को देखकर लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।
दमकल ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू भी पा लिया गया है। सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी प्रदीप जायसवाल के घर के स्टोर रूम में शार्ट सर्किट होने से भीषण आ लग गई।
देखते ही देखते आग तेजी से बहुत ही ज्यादा फैलने लगी। मकान से तेज धुएं का गुबार भी उठने लगा। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना भी दी। दमकल की 5 गाड़ियों के साथ पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची। फिलहाल आग पर अब काबू पा लिया गया है। नुकसान का आंकलन भी लगाया जा रहा है।
आगे ये भी पढ़ें : सर्दी से पहले ही Best Water Heater की कीमत पर 60% आई गिरावट, मिनटों में गर्म हो जाएगा बर्फ जैसा ठंडा पानी

