IIT Kanpur : विधार्थियों ने बनाई गजब की डिवाइस, जो कि मददगार होगी अपराधियों को सजा और निर्दोष को न्याय दिलाने में

0
110

न्यूज़लिंक हिंदी। आईआईटी के छात्रों ने एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाई है जिसका कोई भी जवाब नहीं हैं। जिसका नाम चक्रा इमेजर है। यह डिवाइस किसी भी कंप्यूटर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की क्लोन कापी तैयार भी कर सकती है।

इससे डिजिटल साक्ष्यों को छेड़छाड़ से बचाया भी जा सकता है और अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिल सकती है। इसका सबसे ज्यादा लाभ पुलिस को हो सकता है। आधुनिक युग में डिजिटल उपकरणों का मनुष्य के जीवन में काफी दखल है। इसका प्रभाव सकारात्मक के साथ ही नकारात्मक भी हो सकता है।

यही वजह है कि कई मौकों पर डिजिटल सुबूत से छेड़छाड़ की आशंका का जहां अपराधियों को लाभ भी मिल जाता है तो वहीं निर्दोष को नुकसान उठाना भी पड़ जाता है। अब ऐसी स्थिति नहीं आएगी, क्योंकि IIT कानपुर के विद्यार्थियों ने ऐसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस तैयार की है, जो इस तरह की स्थिति निर्मित नहीं होने देगी।

इलेक्ट्रानिक डिवाइस चक्रा इमेजर की मदद से किसी भी कंप्यूटर में मौजूद डेटा को उसी रूप में ट्रांसफर किया जा सकता है, जिस रूप में वह प्रथम कापी में उसमे मौजूद है। इसका सबसे ज्यादा लाभ पुलिस को हो सकता है, क्योंकि यह अदालत में डिजिटल साक्ष्य के तौर पर प्रयोग भी होगा। यदि असली डिवाइस में छेड़छाड़ कर भी दी जाती है तो भी उसका सुरक्षित वर्जन नई डिवाइस में मौजूद भी रहेगा।

जो अपराधी को सजा दिलाने में मददगार होगा। इस साइबर टूल की मदद से डेटा का विश्लेषण भी किया जा सकता है। पूरी दुनिया में बढ़ते साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से इसका विकास किया गया है। अभी साइबर अपराधियों के पकड़े जाने के बाद भी डेटा को एनालाइज यानी विश्लेषण करना बड़ी और पूर्ण चुनौती है।

पुलिस जब किसी डिवाइस या उपकरण को जब्त कर अदालत में साक्ष्य के तौर पर पेश करती है तो उसका डेटा एनालाइज भी करना पड़ता है। इस दौरान कंप्यूटर डेटा में बदलाव होना स्वाभाविक एवं अनिवार्य प्रक्रिया है। अपराधी बाद में यह कहकर अपना बचाव कर लेता है कि डेटा एनालाइज करने के दौरान परिवर्तन भी हुआ है। इससे अपराधी को संदेह लाभ मिल जाता है। आइआइटी छात्रों ने इसी का ही तोड़ निकाला है।

चक्रा इमेजर से किसी भी मोबाइल फोन, लैपटाप, कंप्यूटर या इलेक्ट्रानिक डिवाइस की क्लोन कापी भी तैयार हो जाती है। 22 जीबी तक डेटा को एक मिनट में कापी भी किया जा सकता है। इसकी विशिष्टता यह है कि कंप्यूटर सिस्टम में जो साफ्टवेयर मौजूद है, वह अपने समूचे स्वरूप में ट्रांसफर होता है। यानी अगर कोई फाइल किसी अन्य फाइल में सेव है तो एक साथ ही कापी होती है और सभी साफ्टवेयर भी अपने मूलरूप में कापी होते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here