आज हम आप को हरी इलायची के बारे में बताएंगे, हरी इलायची एक छोटा सा मसाला है जो अपनी मनमोहक सुगंध के लिए जानी जाती है। यह खाने में एक फ्लेवर और महक तो जोड़ती ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपकी हेल्थ के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती है।
और इलायची मेटाबोलिज्म को बहुत ही सक्रिय रखती है। इलायची के बीज, तेल और अर्क में प्रभावशाली औषधीय गुण पाए जाते हैं, इलायची में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि इसका सेवन कैसे किया जा सकता है और इसके फायदे क्या-क्या होते हैं।
और रात को सोने से पहले मुंह में इलायची भी डाल कर सोते हैं तो ऐसा करने से सूजन, गैस और पेट की परेशानी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। रात में इसे मुंह में रखकर सोते हैं तो इसका रस धीरे-धीरे आपके पेट में जाता है। जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में बहुत ही मदद मिलेगी।
आज के समय में लोगों पर वर्क प्रेशर के साथ ही कई तरह के स्ट्रेस भी होते हैं, जिस वजह से रात में चैन की नींद नहीं आ पाती है। सही से नींद ना पूरी होने का असर आपकी सेहत पर भी असर पड़ता है। अगर आपको भी नींद ना आने की समस्या है तो ऐसे में इलायची का सेवन आपके लिए फायदेमंद भी हो सकता है।
बस आपको रात में सोने से पहले दो इलायची लेनी है और इसे अच्छे से चबाकर हल्के गुनगुने पानी के साथ पी लीजिए। हरी इलायची का सेवन वेट लॉस में भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। रात को सोने से पहले हरी इलायची का सेवन करने से शरीर में जमा चर्बी को कम करने में पूर्ण मदद मिल सकती है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, कैल्शियम पाया जाता है जो वजन को कंट्रोल करने में पूर्ण मदद कर सकता है।
इसके अलावा इलायची ओरल हेल्थ के लिए भी बेहद ही फायदेमंद भी मानी जाती है, मुंह से बदबू आने पर लोग अक्सर इसका सेवन भी करते हैं। लेकिन इससे थोड़ी देर के लिए तो राहत भी मिल जाती है लेकिन ये कोई परमानेंट सॉल्यूशन नही है। मुंह से आने वाली बदबू से राहत पाने के लिए रोज रात को सोने से पहले दो इलायची को अच्छे से चबाकर खाएं और हल्का गुनगुना पानी भी पी लें।