अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट मैच तीन जनवरी को होगा

0
129

अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट मैच तीन जनवरी को होना हैं, इस बीच आईसीसी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगले मैच में छह विकेट हासिल करते ही एक नया रिकॉर्ड भी बना लेंगे।

ये भी बता दें कि,आईसीसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि जसप्रीत बुमराह अगर अगले मैच में छह विकेट लेते हैं तो वो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्ट सिरीज़ में सबसे अधिक विकेट लेने वाले क्रिकेटर भी बन जाएंगे।

इसके अतिरिक्त जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की इस सिरीज़ में अब तक 30 विकेट ले चुके हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे कम टेस्ट मैच खेलकर 200 विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज़ गेंदबाज़ हाल ही में बने हैं।

और बुमराह ने यह कारनामा अपने 44वें टेस्ट मैच में ही कर दिखाया है, पांच मैच की सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच में जीत भी हासिल की है। वहीं भारत ने एक मैच जीता है और एक ड्रॉ भी रहा। और भारतीय क्रिकेट टीम को सिरीज़ बराबर करने के लिए पांचवां टेस्ट मैच भी जीतना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here