KDA News: शताब्दी नगर में 518 प्लाट के लिये पड़ेगी लॉटरी, योजना के लिये 5 गुना तक हुये पंजीकरण

कानपुर विकास प्राधिकरण शताब्दी नगर में सी पॉकेट में निकाले गये 518 प्लॉट के आवंटन के लिये केडीए लॉटरी करने जा रहा है।

0
110

कानपुर विकास प्राधिकरण शताब्दी नगर में सी पॉकेट में निकाले गये 518 प्लॉट के आवंटन के लिये केडीए लॉटरी करने जा रहा है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में यह लॉटरी होगी। शताब्दी नगर सेक्टर 3 और 4 में निकाले गये प्लॉट के लिये लोगों ने बढ़-चढ़कर आवेदन किये हैं। केडीए अधिकारियों के अनुसार 1 प्लॉट पर 5 आवेदन आये हैं। जिसकी वजह से लॉटरी करवाई जायेगी। लोगों की डिमांड को देखकर केडीए के अधिकारी उत्साहित हैं।

शताब्दी नगर में केडीए की बहुमंजिला इमारतों में निकाले गये फ्लैट में भले ही लोग रुझान नहीं दिखा रहे हों, लेकिन इसी योजना के करीब निकाले गये प्लॉट खरीदने के लिये लोगों में होड़ मची है। करीब 200 करोड़ रुपये के 518 प्लॉट के लिये 5 गुना तक पंजीकरण हुये हैं। कानपुर विकास प्राधिकरण ने पिछले वर्ष दीपावली के पर कानपुर नगर एवं आस-पास के लोगों के लिये शताब्दी नगर सेक्टर-4 (पाकेट-सी) एवं शताब्दी नगर सेक्टर-3 (पाकेट-सी) में आवास के लिये कुल 518 भूखंड निकाले थे।

आवंटन के लिये 05 नवंबर 2024 से 04 दिसंबर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। एक महीने में बढ़-चढ़कर लोगों ने पंजीकरण कराये। यहां 162 वर्गमी., 112.50 वर्गमी. और 60 वर्गमी. क्षेत्रफल के भूखण्ड निकाले गये।

शताब्दी नगर सेक्टर 3-4 में 112.50 वर्गमीटर के सबसे ज्यादा 489 प्लॉट हैं। प्रति वर्गमीटर 36,900 रुपये कीमत रखी गई है। 162 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लॉट के लिये लगभग 6 लाख, 112.50 वर्गमीटर के लिये सवा 4 लाख और 60 वर्गमीटर के प्लॉट के लिये सपा 2 लाख रुपये पंजीकरण राशि रखी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here