MP : क्रिकेट मैच का सट्टा खिलाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, जाने आगे

0
158

मध्य प्रदेश की सागर में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। जिले में क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आधा दर्जन से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, नौ चेक बुक, तीन पासबुक और पंद्रह एटीएम भी बरामद किया है।

और इतना ही नहीं सूत्रों के मुताबिक कल राहतगढ़ बस स्टैण्ड के पास में एक व्यक्ति को मोबाइल पर क्रिकेट पर रुपयों से हारजीत का दांव लगाकर सट्टा लगाने की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

और फिर पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश सेजवानी निवासी सिन्धी कैंप सागर का रहने वाला बताया, जो किकेट मैच में सट्टा लगा रहा था। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन जब्त कर उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

और इसके साथ ही विवेचना के दौरान आरोपी के बताये अनुसार मामले में संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की गई।

जिसमें पीयूष अहूजा, तुषार नागदेव, राहुल देवानी, साहिल बाघवानी, अंश गोधवानी, विशाल बाघवानी और शाद खान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जाकर आरोपियों से सट्टा खिलाने में प्रयुक्त आठ मोबाइल फोन, नौ चेक बुक, तीन पासबुक, पंद्रह एटीएम से लाखों का हिसाब किताब की जप्ती की जाकर अब उन सब पर वैधानिक कार्रवाई की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here