अब Unnao सांसद साक्षी महाराज ने कहा, मैं चाहूं तो अखिलेश व उनका परिवार बीजेपी में आ जाएगा

सांसद साक्षी महाराज और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग जारी है।

0
254
सांसद साक्षी महाराज और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग जारी है।

हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले उन्नाव जिले से भाजपा सांसद ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं, जब चाहूं सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनका परिवार बीजेपी में आ जाएगा। आगे कहा कि यदि बीजेपी में नहीं आए तो वह एनडीए से तो जरूर जुड़ जाएंगे। साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

भारत-पाकिस्तान टेंशन: सेना बोली- हमने 100 से ज्यादा आतंकी मारे, पाकिस्तान के 40 जवान व अफसर भी ऑपरेशन में ढ़ेर

उन्होंने कहा कि उनका अखिलेश के परिवार से गहरा रिश्ता है। मैं अखिलेश के परिवार का मुखिया हूं और उनका पूरा परिवार मेरा सम्मान करता है। बता दें कि अखिलेश यादव ने बीते दिन तंज कसते हुए कहा था कि मेरे अनुरोध पर साक्षी महाराज सपा में आ जाएंगे। अब साक्षी महाराज ने उनके बयान पर पलटवार किया है।

Kanpur में पटना की तर्ज पर बनेगा गंगा पथ और रिवर फ्रंट, मॉडल देखने अधिकारी पहुंचे बिहार

उन्होंने जाति जनगणना को लेकर कहा कि मैं खुद ओबीसी समाज से हूं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी के दबाव में काम नहीं करते। मैंने व्यक्तिगत रूप से जाति जनगणना के लिए प्रयास किया है। इससे वंचित वर्गों को सशक्त करने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here