Kanpur News : 60 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब हुई बरामद, तस्कर हुआ गिरफ्तार

0
83

हरियाणा से शराब तस्करी कर बिहार बेचने जा रहे तस्कर को जीआरपी ने गोविंदनगर रेलवे स्टेशन से धर दबोच लिया।

उसके पास से 60 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद हुई है। इसके अलावा जीआरपी रिपोर्ट दर्जकर उससे पूछताछ कर रही है।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि कई दिनों से कानपुर के रास्ते शराब तस्करी कर दूसरे प्रदेशों में ले जाने की जानकारी भी मिल रही थी।

और फिर गश्त के दाैरान गोविंदपुरी स्टेशन पर नए पुल के नीचे से बिहार के ग्राम सितुवाहा निवासी पांडव कुमार को दबोचा गया।

साथ ही तलाशी में उसके बैग से विभिन्न कंपनियों की 40 बोतल शराब मिली। आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से शराब लाया था और बिहार ले जा रहा था।तस्कर को हिरासत में ले लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here