Good News: कानपुर एयरपोर्ट में अब रात में भी विमानों की होगी लैंडिंग, नए साल से शहरवासियो को मिल सकती है सौगात

कानपुर एयरपोर्ट में पिछले काफी समय से नाइट लैंडिंग की सुविधा की मांग की जा रही थी। मर्चेन्ट चैम्बर आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अभिषेक सिंहानिया ने इस मामले को लेकर रक्षा मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संबधित अधिकारियों के समक्ष उठाया था।

0
373

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर एयरपोर्ट पर दीपावली के बाद नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलेगी। रक्षा मंत्रालय ने एयरपोर्ट पर सुविधा को शुरू करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। अधिकारियों के अनुसार नवंबर के अंत तक नाइट लैंडिंग के सभी मापदंडों को पूरा करना होगा। संभावना है कि नए वर्ष से एयरपोर्ट पर विमान उतरना शुरू हो सकते हैं।

ये भी पढ़े: UP Weather News: आज तेजी से ली मौसम ने करवट, गरज चमक के साथ चली तेज हवाएं, बारिश का अंदेशा

कानपुर एयरपोर्ट में पिछले काफी समय से नाइट लैंडिंग की सुविधा की मांग की जा रही थी। मर्चेन्ट चैम्बर आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अभिषेक सिंहानिया ने इस मामले को लेकर रक्षा मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संबधित अधिकारियों के समक्ष उठाया था। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से भी समर्थन का अनुरोध किया। इसके साथ ही शहर के भाजपा नेता व अन्य व्यापारी भी इसकी मांग कर रहे थे। कई दौर की बातचीत एवं लगातार बैठकों के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने कानपुर एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग सुविधा की मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़े: PM Modi के Garba Song ने Akshay Kumar की बढ़ाई चिंता, बोले ‘सर अब हम कहां जाएं’…

मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी ने अभिषेक सिंहानिया को पत्र के जरिए सुविधा शुरू करने की जानकारी दी है। पत्र के जरिए बताया गया है कि रात्रि लैंडिंग को सक्षम बनाने के लिए आवश्यक नेविगेशनल सहायता, जैसे कि कैट- II आईएलएस, रनवे लाइट, डीवीओआर/डीएमई और अन्य बुनियादी ढांचे को आईएएफ द्वारा प्रदान की जा रही है। हवाईअड्डा रात के संचालन के लिए नवंबर, 2023 इसकी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि कानपुर एयरपोर्ट सिविल एविएशन का है, जबकि रनवे आज भी इंडियन एयरफोर्स का है। ऐसे में आईएएफ की ओर नाइट लैंडिंग की मंजूरी मिलना शहरवासियों के लिए बड़ी बात है।वर्तमान में कानपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा न होने से केवल दिन में ही हवाई जहाज का परिचालन किया जाता है। दिन में परिचालन होने से उड़ानों की संख्या तो कम थी ही साथ ही पूरा दिन का समय यात्रा में नष्ट हो जाता था। कानपुर वासियों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए शहर के आला-अधिकारियों से लेकर व्यापारी व अन्य राजनीतिक लोग प्रयास में जुटे थे। क्योंकि कानपुर एयरपोर्ट एयरफोर्स बेस है, जो रक्षा मंत्रालय के अधीन आता है।

अभिषेक सिंहानिया ने बताया कि इसलिए विमानन मंत्रलाय के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के उच्चाधिकारियों से सम्पर्क कर इस संदर्भ में अतिशीध्र कार्यवाही का अनुरोध किया गया था। उक्त समस्या का संज्ञान लेते हुए मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है और विश्वास दिलाया है कि इसका विधिवत परिचालन नवंबर 2023 के अन्त तक इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से हवाई यात्रा के विकल्प बढ़ेंगे, इसके साथ ही व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here