Tiger- 3: भाईजान – अरिजीत में हुआ पैचअप, सलमान के लिए दी टाइगर 3 में आवाज

बॉलीवुड में पिछले कुछ वक्त से ये खबरें सामने आ रही थीं कि एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) से पैचअप हो गया है। इसकी वजह थी अरिजीत का सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्पॉट होना और इन खबरों पर अब खुद सलमान खान (Salman Khan) ने ही मुहर लगा दी है।

0
527

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड में पिछले कुछ वक्त से ये खबरें सामने आ रही थीं कि एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) से पैचअप हो गया है। इसकी वजह थी अरिजीत का सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्पॉट होना और इन खबरों पर अब खुद सलमान खान (Salman Khan) ने ही मुहर लगा दी है। सलमान और अरिजीत के बीच सालों पुराने विवाद का अंत हो गया है और दोनों के बीच हो गया है पैचअप। अरिजीत ने बाकायदा टाइगर 3 (Tiger 3) में सलमान के लिए आवाज भी दी है। सलमान पर फिल्माए इस गाने को जल्द ही रिलीज किया जाएगा जिसकी पहली झलक खुद एक्टर ने शेयर की है।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर गाने की एक तस्वीर शेयर की है जिसमे सलमान और कैटरीना नजर आ रहे हैं वो भी पूरे स्वैग में। इस गाने का टाइटल है लेके प्रभू का नाम जिसे आवाज दी है अरिजीत सिंह ने, इस पोस्ट के कैप्शन में सलमान ने लिखा- ‘पहले गाने की पहली झलक। हैशटैग लेके प्रभू का नाम, ओ हां ये अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए।’ इसी के साथ सलमान ने ये भी बताया कि इसे 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़े : Pakistan Actress सहर शिनवारी ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों को किया डिनर ऑफर, पर वर्ल्ड कप के मैच में रखी यह शर्त

अरिजीत सिंह ने गाया सलमान के लिए गाना
सलमान खान ने ये पोस्ट अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें वो फिल्म की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ स्वैग में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में सलमान खान जहां ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं कैटरीना रेड और व्हाइट ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा – लेके प्रभू का नाम, ओ हां ये अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए।’ इसके साथ ही सलमान ने फैंस को ये भी जानकारी दी है कि ये गाना 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़े : पंजाब के अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर अब सबसे ऊँचा दिखेगा भारत का फहराता हुआ राष्ट्रध्वज

10 साल पहले इसलिए हुआ था विवाद
बता दें कि अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच का विवाद करीब 10 साल पहले तब शुरू हुआ था। जब दोनों के बीच एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बहस हुई थी। खबरों के अनुसार इस बहस के बाद सलमान खान सिंगर से इतना नाराज हो गए थे कि उन्होंने अपनी फिल्म से उनका गाना भी हटवा दिया था। लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक होता नजर आ रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here