Kanpur News: दिल्ली की तर्ज पर जरीब चौकी अंडरपास का निर्माण, सांसद पचौरी और भोले ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

सासंद पचौरी और भोले ने मुख्य सचिव से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अनवरगंज-मंधना एलीवेटेड रेललाइन प्रस्ताव की ली जानकारी।

0
197

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। शहर में यातायात की समस्या को लेकर सांसद सत्येदव पचौरी और देवेन्द्र सिंह भोले ने मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अनवरगंज-मंधना एलीवेटेड रेललाइन प्रस्ताव के सम्बन्ध में जानकारी ली। सांसद ने बताया कि मुख्य सचिव ने कहा है कि इस लाइन को एलीवेटेड किए जाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार से भी अंशदान की मांग की गई है जिस पर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यहां ऐलीवेटेड लाइन संभव न होने पर अंडरपास बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। पचौरी ने इस दौरान दिल्ली के प्रगति मैदान टनल की तर्ज पर जरीब चौकी अंडरपास के निर्माण की मांग की।

बैठक से लौटे सांसद ने गुरुवार को सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होनें जयपुरिया क्रॉसिंग पर बन रहे उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया, जिस पर निर्माण निगम के महाप्रबन्धक मिथिलेश कुमार द्वारा बताया गया कि पुल का कार्य 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है। केस्को द्वारा लाइन शिफ्टिंग के कारण इस कार्य में विलम्ब हुआ है। इस पर सांसद पचौरी ने केस्को एमडी को फोन कर एक सप्ताह के अन्दर लाइन शिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। यहां बिजली की लाइन शिफ्ट होने के बाद सीयूजीएल द्वारा गैस पाइपलाइन और रेल विभाग द्वारा पानी की लाइन शिफ्ट किए जाने का कार्य भी किया जाना है।

ये भी पढ़े: Kanpur के प्रसिद्ध जेके मंदिर में ड्रेस कोड लागू, हाफ पैंट, टॉप व छोटे कपड़ों को इसलिए किया गया बैन

अनवरगंज-मंधना एलीवेटेड रेल लाइन के सम्बन्ध में जरीब चौकी सेक्शन में बनने वाले अंडरपास के सम्बन्ध में महाप्रबन्धक द्वारा जानकारी दी गई कि कंसलटेंट द्वारा रिर्पोट तैयार की जा रही है, जो इस माह के अंत तक शासन को भेज दी जाएगी। इस पर सांसद पचौरी ने जूही अंडरपास की खामियों का हवाला देते हुए इसका निर्माण दिल्ली के प्रगति मैदान टनल की तर्ज पर किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here