न्यूज़लिंक हिंदी । एलन मस्क हमेशा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों रहते हैं। अभी कुछ वक़्त उन्होंने मेटा को चुनौती दी थी, जिसके बाद माहौल गर्मा गया था। लेकिन, अब उन्होंने विकिपीडिया से भी पंगा ले लिया है। अरबपति एलन मस्क ने कहा कि अगर विकिपीडिया अपना नाम बदलेगा तो वह उसे एक अरब डॉलर देंगे।
ये भी पढ़ें :इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की आपत्तिजनक टिप्पणी, ‘भगवान राम और कृष्ण आज होते तो…
अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने पिछले साल ट्विटर को पूरी तरह से खरीद लिया था। इसके बाद से ही वह रोज नए-नए बदलाव करते आ रहे हैं। अभी कुछ महीनों पहले ही ट्वीटर का नाम बदलकर एक्स रख दिया था। अब इस बीच उन्होंने विकिपीडिया को भी चैलंज दिया है।
एलन मस्क ने रखी एक शर्त ..
मस्क ने कहा, ‘अगर विकिपीडिया अपना नाम बदलता है तो मैं उसे एक अरब डॉलर दूंगा।’ इस पर यूजर ने विकिपीडिया को नाम बदलने की सलाह दी और कहा जैसे ही रुपये मिल जाए वापस आप अपना नाम बदल लेना। इस पर मस्क ने एक शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि मैं पागल नहीं हूं। विकिपीडिया को कम से कम एक साल के लिए नाम बदलना होगा।
टेस्ला के सीईओ ने पोस्ट साझा किया। उसमें उन्होंने विकिपीडिया के होमपेज का एक स्क्रीनशॉट का उल्लेख किया था कि जिमी वेल्स की तरफ से अपील है कि विकिपीडिया बिक्री के लिए नहीं है।
(Please add that to the 🐄💩 on my wiki page)
— Elon Musk (@elonmusk) October 22, 2023
एलन ने कहा, ‘क्या आपने कभी सोचा है कि विकिमीडिया फाउंडेशन इतना पैसा क्यों चाहता है? विकिपीडिया को संचालित करने के लिए निश्चित रूप से इसकी आवश्यकता नहीं है। दिमाग वाले लोग जानना चाहते हैं कि आप सचमुच अपने फोन से कुछ भी लिख सकते हैं! तो पैसे किसलिए चाहिए?’ एलन मस्क ने एक पोस्ट में यह भी पूछा कि क्या उनके विकीपीडिया पेज पर एक गाय और एक पूप इमोजी जोड़ा जा सकता है।

