Kanpur Kushagra Murder : कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, और फिर रस्सी से कस दिया गला…प्रभात ने पुलिस के सामने कुबूला सच

कुशाग्र का सुनियोजित तरीके से अपहरण करने के बाद पुलिस ने तड़के टयूशन शिक्षिका रचित वत्स और उसके प्रेमी मास्टरमाइंड प्रभात शुक्ला को हिरासत में ले लिया।

0
556

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। कपड़ा कारोबारी के बेटे की मौत को राज आरोपी प्रभात ने कुबूला तो सभी हैरान रह गए। प्रभात ने पुलिस हिरासत में बताया कि उसने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कुशाग्र को पिलाया था। उसके हाथ पैर बांधकर उसे घर के बगल में बनी कोठरी में डाल दिया। जब कुशाग्र ढीला पड़ गया तो रस्सी से उसका गला कस दिया था। उसने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले ही प्लानिंग कर ली थी। इसके लिए वह बाजार से रस्सी भी खरीद लाया था।

इस हत्याकांड के बारे मे रात डेढ़ बजे के बाद पुलिस को जानकारी हो गई। शातिर दिमाग प्रभात शुक्ला और शिवा गुप्ता व रचना कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। पुलिस एक बार प्रभात के पूरे घर की तलाशी भी ले आई, फिर भी शव बरामद नहीं कर सकी। जबकि जिस कोठरी में हत्या की गई वह मुख्य इंट्री के ठीक सामने है। पूछताछ के बाद जब प्रभात टूटा और उसने शव बरामद करवाया। कुशाग्र के दोनों हाथ और दोनों पैर जूट की रस्सी से बंधे हुए थे, जबकि जूट की दूसरी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी।

सीसीटीवी में प्रभात के घर जाता दिखा था कुशाग्र
सीसीटीवी फुटेज में कुशाग्र अपनी मर्जी से ओमनगर में प्रभात के घर जाता हुआ दिखा। उसके आगे रचिता का प्रेमी प्रभात स्टोर रूम में जाते हुए दिखे। करीब आधे घंटे बाद प्रभात कमरे से बाहर निकला जबकि कुशाग्र अंदर ही रहा। पुलिस का मानना है कि इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में यह आया है कि प्रभात ने अपनी शर्ट बदल ली थी। यहां से लेटर उसके घर में फिंकवाने के बाद दोबारा जाकर शर्ट बदल ली।

पुलिस को करता रहा गुमराह
कुशाग्र का सुनियोजित तरीके से अपहरण करने के बाद पुलिस ने सुबह टयूशन शिक्षिका रचित वत्स और उसके प्रेमी मास्टरमाइंड प्रभात शुक्ला को हिरासत में ले लिया। शुरू में दोनों ने पुलिस को गुमराह किया। दोनों पुलिस को रायपुरवा से दर्शनपुरवा, ओमनगर, फजलगंज, गोविंदनगर, कर्रही बाईपास, सचान गेस्ट हाउस चौराहा, बर्र शास्त्री चौक से हाईवे से फिर गोविंद नगर की ओर भटकाते रहे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों के साथ सख्ती हुई तो उन लोगों ने हत्या कर शव को ओमनगर में घर में छिपाने की बात बताई। शहर भर के मीडियाकर्मियों की भीड़ के कारण पुलिस वापस दोनों को लेकर रायपुरवा थाने ले आई। सुबह तड़के करीब साढे़ तीन और चार के बीच शव को बरामद कर लिया। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस खबर दबाए रही। मंगलवार का दिन चढ़ा तो हत्या की जानकारी खुल के सामने आ गई।

ये भी पढ़ें : World Cup 2023 : पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच के दौरान लहराया फिलिस्तीन का झंडा, हिरासत में लिए गए 4 फैन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here