न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आते ही माहोल बनाने लगे हैं।केजरीवाल ने तिहाड़ से बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कहा था कि मैं जल्द आऊंगा, और मैं आ गया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं हनुमान जी के चरणों में वंदना करना चाहता हूं, हनुमान जी के आशीर्वाद से आप सबके बीच हूं।
उन्होंने कहा कि देश के करोड़ लोगों से एक जून तक की अंतरिम जमानत मिली है. कोर्ट ने केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने को कहा है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसको लेकर कुछ शर्तें भी तय की हैं।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किये गए थे।
केजरीवाल के तिहाड़ से बाहर आने से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह बढ़ गया है। तिहाड़ के बाहर मिठाई बांटकर आप कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाया। वहीं केजरीवाल के आवास के बाहर जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही फूल भी बरसाए गए।
इससे पहले गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत के मुद्दे पर हलफनामे के जरिये सुप्रीम कोर्ट में विरोध भी दर्ज कराया और कहा कि चुनाव में प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक अधिकार हैं और न ही संवैधानिक। वहीं, अरविंद केजरीवाल की कानूनी टीम ने ईडी द्वारा दाखिल हलफनामे पर आपत्ति जताई।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव होना हैं, जिनमें अब सिर्फ 15 दिन का समय ही रह गया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल की अनुपस्थिति में अभी उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल चुनाव प्रचार में मुख्य रूप से जुटी हुई हैं।

