Kanpur News: 14 से 17 तक कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में आएंगे बड़े नेता, इनमें पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह आदि होंगे शामिल

0
106

न्यूज़लिंक हिंदी। 14 से 17 तक कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में आएंगे बड़े नेता,पांचवें चरण के मतदान से पूर्व 14 से 18 मई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सहित कई बड़े नेता कानपुर-बुदेलखंड क्षेत्र की बाकी सीटों के लिए अपना तूफानी दौरा पूर्ण करेंगे।

इस संबंध में शनिवार को भाजपा के केशव नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि सभी प्रमुख नेताओं की रैलियां मुख्य रूप से प्रस्तावित कर दी गई हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 मई को हमीरपुर और फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में रैली करेंगे।

इसके अलावा जिन नेताओं की रैलियां झांसी, जालौन, हमीपुर, बांदा और फतेहपुर में मुख्य रूप से लगी हैं, उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित करीब 12 बड़े नेता भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के दौरान,अधिवक्ताओं की आपस में हुई भिंडत,अदालत में अफरातफरी मची

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here