Bihar: बिहार में अवैध तरीके से घुसा चीनी नागरिक, SSB टीम ने पकड़ा, जानें पूरा मामला

हालांकि आब्रजन कार्यालयकर्मियों व एसएसबी ने संयुक्त रूप से चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी हरैया ओपी प्रभारी अनुज कुमार ने दी।

0
428

न्यूज़लिंक हिंदी, बिहार। भारत -नेपाल मैत्री पुल के समीप बीते कल यानी गुरुवार को चीनी नागरिक बिना पासपोर्ट एवं वीजा के अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर रहा था। हालांकि आब्रजन कार्यालयकर्मियों व एसएसबी ने संयुक्त रूप से चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी हरैया ओपी प्रभारी अनुज कुमार ने दी।

जानकारी के लिए बता दे कि ओपी प्रभारी अनुज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार चीनी नागरिक की पहचान 57 वर्षीय फांग गेन्शन के रूप में हुई है। वह नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका और पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि वह काठमांडू से वीरगंज बस से आया था। वह भारत के बॉर्डर का बाजार घूमने के लिए निकला था, लेकिन गलती से भारत में प्रवेश कर गया। उसके मोबाइल से जो कागजात यानी चाइनीज पासपोर्ट बरामद हुआ है।

जानकारी अनुसार चीनी नागरिक के पास से 90 दिनों का एक टूरिज्म वीसा मिला है, जिसके तहत नेपाल में रहने की अनुमति दी गई थी। यह वीसा 21 अप्रैल को समाप्त होती। फिलहाल गिरफ्तार नागरिक को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है। उसके ऊपर अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के विरुद्ध भादवि 3 पासपोर्ट इंट्री भारतीय एक्ट 2920 के तहत शिकायत दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें : UP: अवैध खनन मामलें में CBI आज अखिलेश यादव से कर सकती है पूछताछ, सपा प्रमुख ने पत्र लिखकर कही थी ये बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here