राज्यसभा चुनाव के बीच सपा को झटका, अखिलेश यादव के करीबी विधायक मनोज पांडेय ने दिया पद से इस्तीफा

राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले राज्यसभा की 41 सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

0
366

न्यूज़लिंक हिंदी। राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले राज्यसभा की 41 सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश कोटे की 10 सीटों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें से आठ भाजपा और तीन सपा के हैं। चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

ये भी पढ़े : नहीं रहे गजल गायक पंकज उधास, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 2006 में मिला था पद्मश्री

अब इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी नेता मनोज पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। मनोज पांडेय ने सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि मनोज, अब भारतीय जनता पार्टी को वोट कर सकते हैं।

सपा नेता अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी में मनोज ने कहा- अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें सपा विधानमंडल दल उ.प्र. विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। अतः मैं मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। कृप्या इसे स्वीकार करने की कृपा करें।

ये भी पढ़े : Bollywood: देश में बंपर कमाई कर रही यामी गौतम की Article 370 के मेकर्स को बड़ा झटका, खाड़ी देशों में बैन हुई फिल्म

इस बीच दावा है कि मनोज पांडेय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता की। मनोज पाण्डेय के घर दया शंकर सिंह पहुंचे। सूत्रों का दावा है कि दयाशंकर अपने साथ लेकर वोट कराने जाएंगे। सूत्रों के अनुसार दया शंकर ने मनोज पाण्डेय की फोन पर CM योगी से बात कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here