बीजेपी के लोग आए ….. कह रहे हैं कि हम इस्लाम में सुधार लाएंगे, – AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

ओवैसी ने कहा, भारत एक ऐसा मुल्क है जहां लोग कई मजहब को मानते हैं। यहां कई लोग खुदा को भी नहीं मानते हैं। ये मुल्क ऐसा हैं, जहां एक जुबां नहीं हजारों जुबां बोली जाती है।

0
234

न्यूज़लिंक हिंदी। बीजेपी सरकार का मानना है कि तीन तलाक और यूनिफॉर्म सिविल कोड की वजह से मुस्लिम समुदाय की महिलाएं सशक्त बनेंगी। वहीं, एक तरफ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का मानना है कि बीजेपी इन मुद्दों के जरिए हिंदुत्व की राजनीति कर रही है।

भारत की संस्कृति क्या है?
बता दे कि असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,”अब बीजेपी के लोग आए हैं, कह रहे हैं कि हम इस्लाम में सुधार लाएंगे। नहीं, आप सुधार नहीं लाना चाहते। भारत की संस्कृति क्या है?

ओवैसी ने कहा, भारत एक ऐसा मुल्क है जहां लोग कई मजहब को मानते हैं। यहां कई लोग खुदा को भी नहीं मानते हैं। ये मुल्क ऐसा हैं, जहां एक जुबां नहीं हजारों जुबां बोली जाती है। ये मुल्क ऐसा है जहां एक नहीं हजारों तहजीब हैं।”

20 लाख की आबादी में 14 लाख लोग शहीद हो गए
बता दे कि ओवैसी ने फलस्तीन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,”30 हजार फलस्तीनी शहीद हो गए हैं, 20 लाख की आबादी में 14 लाख लोग शहीद हो गए हैं। जिसे अल्लाह ने सब कुछ दिया है वो गूँगे बन कर बैठे हैं, आप सभी मासूम फलस्तीनियों के लिए दुआ करें।”

ये भी पढ़ें :बिहार: तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, चालक की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here