चुनावों में BSP को एक भी सीट नहीं, फिर भी मायावती के लिए राहत की बात, कहा कि इस चुनाव के नतीजे रहस्यात्मक और हैरान

0
264

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को झटका लगा है लेकिन पार्टी सपा और दूसरे क्षेत्रीय दलों से बेहतर नतीजे देने में कामयाब रही है। उन्होंने ने कहा कि इस चुनाव के नतीजे रहस्यात्मक और हैरान करने वाले हैं।

चार राज्यों के नतीजों के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि इस चुनाव के नतीजे रहस्यात्मक और हैरान करने वाले रहे हैं,लोगों को भी ये नतीजे उनके गले के नीचे नहीं उतर रहे हैं। हालांकि, मायावती ने यह भी माना कि इन नतीजों से उनकी पार्टी में नई जान आई है।

बेशक यूपी के बाहर सीटों के लिहाज से बसपा और सिमट गई हो,उनकी उम्मीदों को झटका लगा हो लेकिन बसपा ने एक बार फिर यह दिखाया है कि इस हिंदी पट्टी में बीजेपी और कांग्रेस के बाद अगर कोई पार्टी अपना वोट बैंक रखती है तो वह बहुजन समाज पार्टी है।

पूरे चुनाव के दौरान माहौल एकदम अलग व काँटे के संघर्ष जैसा दिलचस्प, किन्तु चुनाव परिणाम उससे बिल्कुल अलग होकर पूरी तरह से एकतरफा हो जाना, यह ऐसा रहस्यात्मक मामला है जिसपर गंभीर चिन्तिन व उसका समाधान जरूरी।

हालांकि मायावती ने अब 10 दिसंबर को पार्टी की बड़ी बैठक लखनऊ में बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति पर वह समीक्षा करेगी और उसमें चर्चा यह जरूर  होगी कि क्या अब वक्त आ गया है कि किसी गठबंधन का साथ लिया जाए या नहीं?

यह पहला चुनाव है जब मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाकर इन राज्यों की कमान भी दी थी लेकिन अपने पहले ही इम्तिहान में आकाश आनंद को झटका लगा,उन्हें न सिर्फ राजस्थान और मध्य प्रदेश में सीटों का नुकसान हुआ बल्कि वोट प्रतिशत भी गिरा अगर कांग्रेस और दूसरे क्षेत्रीय दलों से वोटों और सीटों की गिरावट की तुलना करें तो बसपा का प्रदर्शन फिर भी बेहतर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here