छत्तीसगढ़: रायपुर में ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग, दुकान जलकर हुई खाक

0
419

न्यूज़लिंक हिंदी। रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स में शुक्रवार रात अचानक से भीषण आग लग गई, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पाने की पूर्ण कोशिश भी की गई, लेकिन पूरी दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। वहीं ज्वेलर्स की दुकान से सटी दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं।

जिसमें चार दुकानों में भी बुरी तरह से आग लगी है। घटना रात करीब 12 बजे की है। आग लगने के कारणों का अब तक पता बिल्कुल भी नहीं चल सका है, हालांकि राहत की बात अब्ब यह है कि इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई। पुलिसअब मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here