अब निकाल लीजिए कंबल रजाई, जानिए कब मौसम लेगा करवट, IMD ने जारी किया अपडेट

0
251

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि 3 नवंबर के बाद से मौसम में कुछ बदलाव देखने को पूर्ण रूप से मिलेगा। उत्तर भारत में तापमान फिलहाल सामान्य से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है।

लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 से 2 दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावनाएं अभी बिल्कुल भी नहीं है। इस दौरान हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक बनी रहेगी, जिससे मौसम में हल्की ठंड भी महसूस होगी।

मिली जानकारी के अनुसार 3 नवंबर के बाद उत्तर और पूर्वी भारत के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। IMD के अनुसार तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। इसकी वजह से उत्तरी भारत के कई इलाकों में ठंड का असर देखने को मिलेगा।

और धीरे-धीरे ठंड के बढ़ने की पूर्ण संभावना भी है। ठंडी हवाओं की वजह से अगले सप्ताह से सुबह और रात के समय हल्की सर्दी भी हो सकती है। यह बदलाव का असर खासतौर पर पर्वतीय इलाकों और उनके आसपास के राज्यों में ज्यादा महसूस होने वाला है। क्योंकि वहां से ठंडी हवाएं मैदानों में फैलने लगेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here