CM योगी ने Gorakhpur को दी करोड़ों की सौगात, बोले- पीएम मोदी ने बदली देश की तस्वीर और तकदीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। उनके नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है और देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं।

0
263

न्यूज़लिंक हिंदी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। उनके नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है और देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। भारत में आज वैश्विक स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर, हाइवे, रेलवे, एयरपोर्ट का निर्माण हों रहा है। एम्स और फर्टिलाइजर के कारखाने बन रहे हैं। जनता की सुविधा के लिए प्रत्येक गांव को सड़क, पेयजल आदि की योजनाओं जोड़ने का कार्य हो रहा है।

ये भी पढ़े: UP Crime: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, सबको बताने की बात पर रस्सी से कसा गला, मुकदमा दर्ज

सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर के संझाई में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 6.47 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार नहीं थी तो लोंगो को शौचालय, आवास, राशन, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली के लिए भटकना पड़ता था। पर, जब वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी तब उन्होंने देश के 140 करोड़ लोगों को परिवार की तरह समझकर प्रतिबद्धता व ईमानदारी के साथ उनकी भलाई के लिए कार्य किया। उसी के परिणाम स्वरूप देश की जनता उनके आह्वान पर लगातार भाजपा को आशीर्वाद प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनको पात्रता के बावजूद योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें हर हाल में इससे लाभान्वित किया जाएगा। यदि हम इन योजनाओं में सौ प्रतिशत संतृप्त की प्राप्ति के दिशा में कार्य करेंगे तो जनता का आशीर्वाद सदा प्राप्त होगा और लोगों की विकास की गति में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी वैन इस संकल्प को आगे बढ़ाने हेतु आई है। इस अवसर पर उन्होंने डबल इंजन सरकार में संझाई और आसपास के विकास के साथ गोरखपुर में हुए कल्पनातीत विकास का भी जिक्र किया।

ये भी पढ़े: UP के PCS अफसरों की संपत्ति पर अब योगी सरकार की नजर, देना होगा संपत्ति का ऑनलाइन ब्योरा

उन्होंने कहा कि पहले गोरखपुर के लोंग कल्पना नहीं कर सकते थे कि यहां फर्टिलाइजर, फोरलेन सड़क, एम्स आदि भी होगा। पर इस डबल इंजन की सरकार ने इन सपनों को साकार किया है। साथ ही आने वालें संकल्पों को भी मूर्त रूप देने को प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी लोगों को आगामी खिचड़ी मेले और प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुभकामनाएं भी दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here