आज हल्की बारिश के साथ दिल्ली में और भी ज्यादा ठिठुरन वाली ठंड बढ़ा दी, सुबह-सुबह हुई बारिश ने सर्दी का सितम और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। पहले ही दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में आ गया है।
और जिस वजह से लोग कड़ाके की ठंड की मार भी झेल रहे हैं, ऊपर से आज हुई बारिश ने दिल्ली में ठिठुरन और भी ज्यादा बढ़ा दी है। बढ़ती ठंड में लोग कई लेयर पहनकर घरों से बाहर भी निकल रहे हैं। जगह जगह पर लोग अलाव सेंकते देख भी जा सकते हैं।
दिल्ली में इस ठंड के सीजन की आज पहली बारिश भी हुई, हल्की बारिश के चलते तापमान भी नीचे लुढ़का हुआ है, सुबह से राजधानी कोहरे की चादर में लिपटी हुई नजर आ रही है। नोएडा ग्रेटर में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी ठंडा कर दिया है।
इतना ही नहीं, विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर सड़कों पर चल रहे हैं, दिल्ली के नेहरू पार्क, चाणक्यपुरी, आईटीओ, इंडिया गेट सहित कई इलाकों में बारिश भी हुई। वहीं सड़कों पर कोहरा छाया हुआ है। बारिश और कोहरे की वजह से आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
दिल्ली एनसीआर बारिश से कई जगह जाम भी लग गया है, इसका सीधा असर यह हुआ कि लोग अपने दफ्तर काफी लेट से पहुंच रहे हैं। दिल्ली में बारिश की वजह से तापमान लगातार लुढ़क रहा है, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे, रात के समय में तापमान और नीचे जाएगा। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक भयंकर कोहरा और तापमान में कमी का असर पूर्ण रूप से देखने को भी मिल सकता है।
इसके अलावा क्रिसमस के बाद लगातार 3 दिन बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है, जिस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अपने भारी भी कपड़े निकाल लिए हैं, आज मेट्रो में भी लोग अपनी मोटी जैकेट भी पहने हुए नजर आ रहे हैं।