देर रात दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप से लोग एकदम दहशत में आ गए और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके नोएडा और आसपास के शहरों में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 5.7 थी।
