न्यूज़लिंक हिंदी। ‘बिग बॉस OTT 2’ के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर गलत कारणों से सुर्खियों में हैं। एल्विश के खिलाफ सागर ठाकुार उर्फ मैक्सटर्न से मारपीट करने के आरोपों में FIR दर्ज हो चुकी है। उनकी गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां उन्हें सागर ठाकुर को मॉल में बुलाकर उन्हें बुरी तरह पीटते हुए देखा जा सकता है। इस ममाले को लेकर जहां एल्विश और सागर के फैंस सोशल मीडिया पर भिड़े हुए हैं, वहीं अब एल्विश यादव ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा कि आपने फैसला कर मुझे दोषी करार दे दिया, लेकिन मुझे भी अपना पक्ष रखने का अधिकार है।
My Side Of Story. pic.twitter.com/bRDK9Hxvp8
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) March 9, 2024
उन्होंने कहा कि मैक्सटर्न ने पिछले आठ महीने मेरे खिलाफ एक्स पर अभियान चला रखा था। एल्विश ने कहा कि मैक्सटर्न ने मेरे खिलाफ गालियां भी लिखी। वह मुझसे कई बार मिला, लेकिन बाद में वह मेरे खिलाफ हो गया। हर काम में टांग अड़ाने लगा।
एल्विश बोले- उसने मुझसे कहा तेरे घरवालों को जिंदा जला दूंगा
एल्विश ने बताया कि उन्होंने सागर को घर की लोकेशन भेजी थी, लेकिन उसने बाहर मिलने की बात कही। एल्विश ने कहा, ‘इसके बाद इसने स्टेटमेंट दी कि तुझे और तेरे घरवालों को जिंदा जला दूंगा। इसके चक्कर में मैंने इसको गाली बकी। इसके बाद मामला थोड़ा गरम हो गया। इसके एक दोस्त की दुकान है कपड़ों की, इसने वहां पूरा सेटअप किया, कैमरा लगाकर। प्री प्लांड, कैमरा लगा रखा है। मुझे पता है कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। लोग ये कह रहे हैं कि वो अकेला था, लेकिन आप जान लीजिए कि उसके साथ चार लोग थे। मेरे साथ जो लोग थे, वो मुझे रोक ही रहे थे।’
ये भी पढ़े : Bihar News: पटना दौरा पर अमित शाह की हुंकार, बोले- भू माफियाओं को उल्टा लटकाकर करेंगे सीधा
मैक्सटर्न ने पूरा कैमरा सेटअप लगा रखा था: एल्विश
एल्विश ने कहा कि वो मैक्सटर्न से कॉल पर बात करना चाहते थे, लेकिन उसने उन्हें गुरुग्राम में मिलने के लिए बुलाया। एल्विश ने कहा कि उसने मुझे और मेरे परिवार को जिंदा जला देने की धमकी दी। जब वो मिलने के लिए स्टोर पहुंचे तो उसने पूरा कैमरा सेटअप लगाया हुआ था और मैक्सटर्न ने माइक भी लगाई हुई थी। मैक्सटर्न अकेला नहीं था, वो चार लोग थे। उसमें से कोई भी उसे बचाने नहीं आया।

