न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 9 मार्च को बिहार दौरे पर हैं। दरअसल, बिहार में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह पहला दौरा है। जिसमे अमित शाह सबसे पहले पटना ICAR कैंपस पहुंचे, जहां सम्राट चौधरी समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया। ICAR कैंपस में उन्होंने भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।
जिसके बाद वह पटना के पालीगंज में ओबीसी महासम्मेलन रैली में पहुंचे। दरअसल, महासम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और आरजडी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। साथ ही आरजेडी को चेताते हुए कहा कि कब्जा गिरोह के खिलाफ कमेटी का गठन होगा। कठोर कार्रवाई होगी। भू-माफियाओं को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर जीत का दावा किया।

