तेजप्रताप यादव ने कहा- राम तो सबके मन में हैं, अंधभक्त राम को लाने से पहले अपने अंदर के रावण को निकालें बाहर

0
148

न्यूज़लिंक हिंदी।  लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने राम मंदिर और राम भक्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ने कहा- राम तो सबके मन में हैं।

अंधभक्त राम को लाने से पहले अपने अंदर के रावण को बाहर निकालें क्योंकि राम के लोग कभी भेदभाव ही नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि राम को लाना है तो अपने बुरे विचारों को पहले बाहर निकालिए।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। पूरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल चल रहा है। देशभर में जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस बीच सियासत भी तेजी से हो रही है।

विपक्षी नेताओं ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दूरी बनाई है। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने राम भक्तों को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।

राम तो सबके मन में हैं,अंधभक्त राम को लाने से पहले अपने अंदर के रावण को बाहर निकालें, क्योंकि राम के लोग कभी भेदभाव नहीं करते। उन्होंने आगे लिखा, सबसे पहले महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बंद होना चाहिए और गरीबी और भूख जैसे रावण को कैसे खत्म करें इस पर पूर्ण रूप से विचार होना चाहिए।

राम को लाना है तो अपने बुरे विचारों को बाहर निकालिए और देश को प्रेम सद्भाव और खुशहाली के रास्ते पर लेके चलिए। गौरतलब है कि सोमवार को अयोध्या मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण रूप से की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here