Gyanvapi Case: जुमे की नमाज को लेकर काशी में पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात

ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में पूजा का अधिकार हिंदू पक्ष को मिलने के बाद पहले जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को सुबह से पुलिस अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रही है।

0
315

न्यूज़लिंक हिंदी। ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में पूजा का अधिकार हिंदू पक्ष को मिलने के बाद पहले जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को सुबह से पुलिस अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रही है। दशाश्‍वमेध क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रज्ञा पाठक ने पत्रकारों को बताया कि वाराणसी में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर चौकसी बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर सभी पुलिसकर्मी सतर्क हैं। अधिकारी भी सुबह से गश्त कर रहे हैं। बांसफाटक इलाके में मंडुआडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने गश्त किया।

जिला अदालत की ओर से ज्ञानवापी में व्यास जी के तहखाने में नियमित पूजन-अर्चन की बुधवार को अनुमति मिलने के बाद देर रात बैरिकेडिंग से रास्ता बनाते हुए व्यास जी का तहखाना खोल दिया गया। इसके लिए डीएम एस. राजलिंगम व पुलिस कमिश्‍नर अशोक मुथा जैन समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी विश्‍वनाथ धाम-ज्ञानवापी क्षेत्र में डटे रहे। बुधवार रात 1.50 बजे परिसर से बाहर निकले जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया गया है।

ये भी पढ़े: Uttarakhand: सीएम धामी को विशेषज्ञ समिति आज सौंपेगी ‘समान नागरिक संहिता’ का ड्राफ्ट, ढाई लाख सुझावों के बाद किया गया तैयार

अब ज्ञान तालगृह के नाम से जाना जाएगा व्यासजी का तहखाना
व्यासजी के तहखाने में दर्शन पूजन आरंभ होने के बाद संत समाज के साथ ही काशी विद्वत परिषद के पदाधिकारियों ने भी पूजन किया। काशी विद्वत परिषद ने व्यासजी के तहखाने को नया नाम ज्ञान तालगृह दिया। कहा कि तहखाना नहीं, अब ज्ञान तालगृह के नाम से ही इसे जाना जाएगा। इस पर अखिल भारतीय संत समिति ने भी मुहर लगा दी। वहीं पांच पहर की आरती का समय भी तय कर दिया गया है। पहली आरती सुबह 3:30 बजे होगी।

पुलिस सावधान
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार की नमाज अदा करते हैं। पुलिस एहतियातन सावधानी बरत रही है। दूसरी ओर व्यासजी के तहखाने में पूजा का वीडियो भी सामने आ गया है। सूत्रों की माने तो वहां पूजा दिन में पांच बार आरती का समय निश्चित किया गया है। ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामियां कमेटी ने वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को वाराणसी बंद का एलान किया है। कमेटी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से दुकाने और कारोबार बंद रखने की अपील की है।

ये भी पढ़े: UP News: उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादले की तलवार, 6 IAS समेत 67 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

इंतजामियां कमेटी ने मुसलमानों से दुकाने व कारोबार बंद रखकरने की अपील की है। वाराणसी के साथ ही देश भर के मुसलमानों से बाजार बंद रखने की अपील कमेटी के ओर से की गई है। जुमे की नमाज से लेकर शाम को असर की नमाज तक इबादत करने को कहा गया है। बता दें कि कोर्ट ने व्यासजी के तहखाने में पूजा की इजाजत दे दी थी। जिसके बाद प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के अनुसार वहां पूजा कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here