किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेले गए मैच में बालमोल इलेवन ने 23.1 ओवर में 115 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। और आकाश ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में विराट माहेश्वरी ने पांच विकेट चटकाए।
फिर जवाब में आनंदेश्वर पॉलीपैक ने 23.4 ओवर में चार विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में विराट माहेश्वरी ने 52 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आयान अख्तर, आयांश वर्मा व आर्यन यादव ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच विराट माहेश्वरी को चुना गया।
और फिर इसी तरह, किदवईनगर स्थित साउथ बी मैदान पर खेले गए मैच में सोलोवेयर यूके इलेवन ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन बनाए।
इसमें मिहिर सिंह ने 25, अनंत मिश्रा व महेश गौड़ ने 20-20 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देवेश कुमार व नमन द्विवेदी ने दो-दो विकेट चटकाए।
साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलिवर ब्राउन इलेवन ने 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इसमें शिव स्वास्तिक ने 55 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आरुष ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच शिव स्वास्तिक को चुना गया।