Kanpur News : ग्रेटर कानपुर धरातल पर उतरेगा, आज रखा जाएगा महत्वपूर्ण प्रस्ताव

0
90

केडीए बोर्ड की 144वीं बैठक केडीए के सभागार में 12 बजे से होगी शुरू, और फिर फ्लैट का कब्जा, जलनिगम को फ्री मूमि देने समेत 20 नए प्रस्ताव पर होगा मंथन।

इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ही ग्रेटर कानपुर को धरातल पर उतारने की तैयारी है।

गुरुवार को केडीए बोर्ड की होने वाली 144वीं बैठक में योजना का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा जायेगा।

बोर्ड की सहमति मिली तो भीमसेन और आउटर रिंग के बीच में स्थित जमीन और सात गांवों की भूमि को अधिग्रहण करने की शुरुआत हो जाएगी।

इसके लिए खरीद और विक्रय पर रोक लगेगी। अधिकारियों के अनुसार 5 हजार एकड़ में बसाई जाने वाली योजना तीन फेस में लाई जाएगी।

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल ने 18 दिसंबर यानि आज केडीए के सभागार में 12 बजे से बैठक बुलाई है।

इस बैठक में अनुबंध के आधार पर फ्लैटों का कब्जा देने, जलनिगम को फ्री भूमि देने जीआईएस आधारित महायोजना-2031 के लिए कंसलटेंट के चयन, विभिन्न योजनाओं में आवंटित किए गए भूखंडों के एवज में वैकल्पिक भूखंड देने समेत 20 नए प्रस्ताव पर मंथन किया जायेगा।

इसके साथ ही पूर्व बैठक के अनुपालन के साथ केडीए बोर्ड अध्यक्ष की अनुमति से नए प्रस्ताव पर चर्चा होगी। केडीए के 6.5 हजार फ्लेट खाली पड़े हैं।

केडीए ने अपने फ्लैट की बिक्री के लिए 31 मार्च 2025 तक योजना लाई थी जिसमें ईडब्ल्यूएस के फ्लैट लेने पर उनकी कीमत का 25 फीसद और अन्य इससे बड़े फ्लैट लेने के लिए कीमत का 50 फीसदी रकम जमा करने पर कब्जा मिल जाता था।

बाकी रकम किस्त के रूप में आवंटी दे सकता था। चालू वित्तीय वर्ष में योजना नहीं आने के कारण फ्लैट की बिक्री पर असर पड़ा, लोगों ने बड़ी संख्या में फ्लैट लिए, लेकिन योजना का लाभ न मिलने पर सरेंडर करने की पेशकश कर दी।

इस समस्या की वजह से एक बार फिर से केडीए बोर्ड बैठक में फ्लैट की बिक्री के लिए नई योजना ला रहा है।

इस बार सभी तरह के फ्लैटों में कीमत का 25 फीसदी जमा करने पर ही कब्जा देने की तैयारी है। आवंटी बाकी रकम किस्तों में जमा कर सकता है।

वैकल्पिक भूखंड देने की व्यवस्था होगी
केडीए अभी तक लाटरी से आवंटित भूखंडों में विवादित होने पर पैसा वापस करता है।

लेकिन अब वैकल्पिक भूखंड देने की व्यवस्था करने जा रहा है। ई-नीलामी से मिले भूखंड अगर विवादित होते हैं, तो केडीए ऐसे मामले में भी वैकल्पिक भूखंड देने की तैयारी है।

जलनिगम को मिल सकती है निशुल्क भूमि
-नारामऊ में प्रस्तावित जोनल पंपिंग स्टेशन के निर्माण के लिए
-एसपीएस के निर्माण के लिए पुरवा नानकारी में निःशुल्क भूमि
-जलाशय एवं सीडब्ल्यूआर के निर्माण के लिए ग्राम बारासिरोही में निःशुल्क भूमि
-आईपीएस के निर्माण के लिए तात्याटोपे नगर फेस-2 में निःशुल्क भूमि
-ग्राम विसायकपुर बांगर में निःशुल्क भूमि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here